नागपंचमी क्यों मनाई जाती है और नागपंचमी की कहानी क्या है 2022 : in hindi

हेलो दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत में नाग पंचमी  Naggpanchami क्यो मनाई जाती है क्या कारण है ओर इसका क्या महत्व है भारत में आज ये सारी जानकारी आपकी इस आर्टिकल पर मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now

नागपंचमी (Nag panchmi) में निबन्ध

हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको नाग पंचमी के बारे में  बताएंगे कि भारत में नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है। नागपंचमी  हिंदुओं का  प्रमुख त्योहारों में से हैं। भारत में हिंदू पंचांग के अनुसार  शुक्ल पक्ष को  नागपंचमी के रूप में बनाया जाता है। इस दिन है  सर्प को दूध  से स्नान कराया जाता है। सभी  हिंदू महिलाएं  इस दिन व्रत लेती हैं।

WhatsApp Group Join Now

WhatsApp Group Join Now

नागपंचमी के दिन  वाराणसी के काशी में   मेला लगता है।  भारत में  प्राचीन  समय में  नाग जनजाति पाई जाती थी। नाग पंचमी के दिन सर्प को नहाया जाता है  लेकिन कई स्थानों में दूध पिलाने की परंपरा शुरू हो गई है।

WhatsApp Group Join Now

WhatsApp Group Join Now

नागपंचमी के दिन  खेतों में हल नहीं चलाया जाता है माना जाता है कि इस दिन अगर  खेतों में हल चलाया जाएगा सर्प  मर भी सकते हैं और उनका पाप लग सकता है।

नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है?

बहुत से लोग यह सोच रहे होंगे कि  भारत में  नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है। स्कंद पुराण और  गरुड़ पुराण में  वर्णन मिलता है कि  जमुना नदी के अंदर कालिया नाग  निवास करता था। इसका विश  इतना भयंकर था कि  पूरी जमुना नदी  विषक  हो गई  आसपास का पूरा क्षेत्र  की फसलें नष्ट हो रही थी और पशु पक्षी  आदि  जल पीने से मर रहे थे।

गरुण पुराण के अनुसार है 1 दिन श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को  जमुना नदी से निकालकर  पाताल लोक पहुंचा दिया  तथा लोगों को उसके भाई से मुक्त  कर दिया  तब से  ब्रज क्षेत्र में  नागपंचमी बनाई जाती है।

वराह पुराण के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने शेषनाग को पृथ्वी धारण करने की  अनुपम सेवा  सौंपी थी।

चरक संहिता में नागों का वर्णन मिलता है।  नागों का मूल स्थान   पाताल लोक है। नाग पंचमी त्यौहार बनाने के पीछे  भारतीय पुराण में कथा प्रचलित है।

नागपंचमी की (कथा) कहानी क्या है?

एक सेठ जी के  7 पुत्र थे और  सातों पुत्र का  विवाह  हो चुका था। छोटे पुत्र की  पत्नी बहुत समझदार और सुशील थी परंतु उसका कोई भाई नहीं था।

1 दिन  घर लीपने के लिए  सातों बहू  पीली मिट्टी लेने के लिए गई।  जैसे ही वह  मिट्टी खोदने लगी  तभी एक सर्फ निकल आया ।बड़ी बहू उस सर्प को  कुंटली से  मारने लगी तभी छोटी बहू ने कहा ऐसे मत मारो  यह  निर अपराधी है।  तब बड़ी बहू ने उसे ही नहीं मारा। सर्प एक  स्थान में जाकर बैठ गया। छोटी बहू ने सर्प से कहा   तुम यहीं पर बैठे रहना हम अभी आते हैं लेकिन वह घर जाकर भूल गई।

दूसरे दिन जब उसे याद आया  तो वह  सब को लेकर उस स्थान पर पहुंच गई और कहा  सर्प  भैया नमस्कार। तो सर्प ने जवाब दिया तूने भैया कह दिया है तुझे छोड़ दे रहा हूं ,नहीं तो  झूठी बात बोलने के कारण  तुझे भी ड्स देता।  छोटी बहू ने कहा मुझसे भूल हो गई थी मैं उसकी माफी मांगती हूं। तो सर्प ने कहा आज से मैं तेरा भैया और तू मेरी बहन हुई। तुझे जो मांगना है मांग सकती है तो  छोटी बहू ने कहा कहा मेरा कोई  भाई नहीं है कि  अच्छा होगा कि तुम मेरे भाई बन गए।

 

समय बीतता गया एक दिन सर्प छोटी बहू के घर  मनुष्य के रूप में गया।  और घर जाकर  कहा कि मेरी बहन को भेज दो। सब लोग आश्चर्यचकित हो गए थे कि  इसका तो कोई भाई  नहीं है। तो सर्प ने कहा  मै इसका का दूर का  रिश्तेदारी का भाई हूं बचपन में घर से बाहर चला गया था।  

उसके विश्वास दिलाने के बाद  छोटी बहू को उसके साथ भेज दिया गया। उसने रास्ते में बताया कि मैं वही सर्प हूं इसलिए तुम डरना नहीं  अगर चलने में  कहीं कठिनाई लगे तो  मेरी  पूछ पकड़ लेना। इस प्रकार छोटी बहू सर्प के  घर पहुंची वे वहा का धन धान्य  देखकर चकित रह गई।

 

1 दिन सर्प की  माता घर से बाहर जा रही थी तो उसने  छोटी बहू से कहा अपने भाई को ठंडा दूध पिला देना लेकिन गलती से छोटी बहू ने  गर्म दूध पिला दिया उसका मुंह जल गया। सर्प की  मां बहुत  क्रोधित हो गई।  छोटी बहू के भाई के समझाने पर वह चुप हो गई थी। एक दिन सर्प के  पिता ने कहा कि  बहन को अब घर भेज देना चाहिए ।  छोटी बहू को बहुत सा  सोना दे कर  उसके घर भेज दिया गया।

 

जब  छोटी बहू घर पहुंची तो   बड़ी बहू ने  ईर्ष्या  से कहा कि इसका भाई तो  बड़ा धनवान है  इसे तो  और धन  लाना चाहिए।  यह बात  छोटी बहू के भाई ने सुन ली और वह उसे और धन दे गया।

एक ही छोटी बहू के भाई ने  छोटी बहू को मणि का हार दिया।  इस हार की प्रशंसा  हर जगह होने लगी। एक दिन यह बात रानी को भी पता चली अपने राजा को आदेश दिया कि  सेठ जी से यह हार मंगवाया जाए और राजा ने अपने सैनिकों के द्वारा उस हार को मंगा लिया । इस घटना को छोटी बहू ने अपने भाई को  बताई। 

छोटी बहू ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि क्या जब रानी हार पहने तो  वह सर्प  बन जाए। छोटी बहू के भाई ने  यह बात मान ली। जब भी रानी हार को पहनती थी तो वह हार सर्प  बन जाता था। 

फिर राजा ने  छोटी बहू को राज दरबार में बुलाया वह हार पहनने को कहा  तो छोटी बहू ने कहा  जब मैं इस हार को पहनती हूं  तो यह   हीरा और मणि का हो जाता है।  राजा ने छोटी बहू को आदेश दिया इस हार को अभी पहन कर दिखाओ। जब छोटी बहू ने हार पहना तो वह  मणि और हीरे का हो गया।

 

छोटी बहू से  बहुत खुश हुआ।  उसने छोटी बहू को पुरस्कार और हार  लौटा कर घर भेज दिया। इसे देखकर बड़ी बहू बहुत  ईर्ष्या हुई।  उसने छोटी बहू की पति से कहा कि आपकी पत्नी के पास कहीं से धन आता है।  

छोटी बहू की पति ने बहू को बुलाया  कहां की  तेरे पास धन कहां से आता है छोटी बहू सर्प को याद करने लगी।  उसी समय  वहां सर्प  प्रकट हो गया उसने कहा कि कोई भी  मेरी बहन के  आचरण पर संदेश करेगा  मैं उसे खा लूंगा।  

छोटी बहू का पति सर्प की यह बात सुनकर  बहुत खुश हुआ।  उस दिन से उसने सर्प की  देवता स्वीकार कर लिया  और इसी दिन से भारत में नाग पंचमी बनाई जाती है और स्त्रियां नागों को अपना भाई समझ कर  उनकी पूजा करती है।

नाग पंचमी कैसे बनाएं( Nag Panchami Kaise Banaye)

नाग पंचमी पूरे भारतवर्ष में बनाई जाती है।  इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर  अपने घरों की  लिपाई और पुताई करते हैं। स्त्रियां अपने घर में गोबर से सर्प की आकृति  बनाती है।

नाग पंचमी के दिन लोग अपने आसपास की शिव जी के मंदिर में  नाग देवता को स्नान कराते हैं लेकिन कहीं कहीं पर नाग देवता को दूध  पिलाया जाता है। इस दिन सभी स्त्रियां व्रत लेती हैं।

इस दिन  खेतों में  हल नहीं जोता जाता है  क्योंकि लोगों का मानना है  अगर इस दिन  खेती की जाएगी सर्प  हानि पहुंचाने का भय रहता है।

15 अगस्त क्यों मनाया जाता है ?स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है 2022

2 Mint घर बैठे बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगाई जाती है Bageshwar Dham Mein Ghar Baithe arji Kaise lagaen Hindi Mai

नागपंचमी का महत्व क्या है ( Nag Panchami ka mahtv)

प्राचीन काल से ही भारत में  नागों का महत्व रहा है। नागों को देवता के समान माना जाता है  पूरी सृष्टि में  श्री हरि विष्णु जी, कृष्ण जी नाग पर  विश्राम करते हैं।

भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद गोकुल से मथुरा ले जाते समय   श्रीकृष्ण को  बारिश से   शेषनाग में बचाया था। नागपंचमी के दिन है  सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने  शेषनाग को पूरी पृथ्वी को अपने  फन पर  धारण करने का अवसर दिया था।

देवों के देव  महादेव के गले में भी  शेषनाग है। पृथ्वी में अमृत मंथन पाने के लिए  वासुकी नाग  देवताओं और  राक्षसों ने  रस्सी के रूप में प्रयोग किया था। ज्योतिष शास्त्र में नाग के स्वरूप में  राहु और केतु के बीच  जब  सब ग्रह आ जाते हैं तो  काल सतयुग पड़ता है। पुराणों में  नाग  देवता के समान पूजा जाता है।

नागपंचमी Nag Panchami पर निबंध

भारत प्राचीन काल से ही अपनी संस्कृति के लिए विख्यात है।

प्राचीन भारत में नागो की जाती ने निवास किया है।

नागो को देवता ओर भगवान के सामान माना है। स्त्रियां इनकी भाई के रूप में पूजा करती है।

इन्हें शक्ति और सूर्य का अवतार माना जाता है। नाग पूजा   प्राचीन काल से ही  चली आ रही है। श्रावण महीने के शुक्ल पंचमी को  नागपंचमी के रूप में  मनाया जाता है। इसलिए इसे नागपंचमी के रूप में  प्रसिद्धि मिली। इस दिन नागों का दर्शन शुभ माना जाता है। प्राचीन भारत में लीलाधर नामक एक किसान था  उसके 3 पुत्र और एक पुत्री थी।  एक दिन जब किसान हल चला रहा था तो उसके हल से  एक सांप के बच्चे की  मौत हो गई। नागिन अपने बच्चे का मौत का बदला लेने  किसान के घर गई। 

नागिन ने किसान और उसकी पत्नी और उसके बेटे को डस दिया  उनकी मौत हो गई लेकिन किसान की बेटी बच गई।  सुबह नागिन फिर से किसान के घर गई किसान की बेटी ने नागिन को  प्रसन्न करने के लिए दूध का कटोरा रख दिया था। 

किसान की बेटी ने नागिन से हाथ जोड़कर माफी मांगी और अपने माता पिता को फिर से जीवनदान देने के लिए कहा। नागिन ने खुश होकर किसान की पूरे परिवार को  जिंदा कर दिया और यह वरदान दिया कि  श्रावण शुक्ल के पक्ष में जो महिला  नागिन की पूजा करेगी  उसकी कई पीढ़ी सुरक्षित रहेंगे।

इस दिन से ही नागपंचमी बनाई जाती है।  सुबह उठ कर नहा धोकर साफ कपड़े पहन कर पूजा की जाती है। दीवार को गोबर से पोता  जाता है।  घर की धेली पर  नाग का चित्र बनाया जाता है ।नाग देवता को  सुगंधित  फूल से  सफेद ब्रह्म कमल और चंदन की  लकड़ी से पूजा की जाती है नाग देवता को सुगंध प्रिय है। इस दिन  ब्राह्मणों को खाना खिलाया जाता है और खीर परोसी जाती है। 

नाग देवता को दूध से स्नान कराया जाता है। इस दिन नाग देवता को दूध नहीं पिलाया जाता है माना गया है कि   दूध पिलाने से  उनकी मृत्यु हो जाती है। इस दिन मिट्टी खोदना  पूर्णता प्रतिबंधित होता है नागपंचमी के दिन  तवे पर रोटी नहीं बनाई जाती है।  माना जाता है कि नाग का फन तववे के समान होता है। आग में  तव्वे को रखना मतलब  नाक के  फन को रखना। इस प्रकार भारतीय संस्कृति में नागों को मारना एक अपराध है।

नाग पंचमी के दिन पूजा कैसे करें ?

नाग पंचमी के दिन पूजा बहुत ही सही ढंग से करना उचित रहता है अगर आप एक भी गलती करते हैं तो आप का व्रत नहीं माना जाएगा क्योंकि बहुत सारे लोग नाग पंचमी के दिन व्रत तो लेते है लेकिन बहुत सारी गलतियां कर देते हैं।

नागपंचमी के दिन आप नीचे बताए गए नियम के अनुसार पूजा कर सकते हैं जैसे –

  • नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर सबसे पहले आपको स्नान करना है।
  • स्नान करने के बाद आप अपने मंदिर की साफ सफाई कर सकते हैं और अगर आपका घर मिट्टी का बना है तो सबसे पहले आप गोबर से अपने घर की पुताई करें।
  • इसके बाद आप अपने स्थानीय नाग देवता के मंदिर में जा कर पूजा कर सकते हैं और इस दिन को नाग देवता को दूध चढ़ाना बहुत ही आवश्यक है।
  • नाग पंचमी के दिन आप लोगों को दान भी कर सकते हैं।
  • नाग देवता की पूजा करने के बाद आपको दिन भर कोई ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे नाग देवता नाराज हो जाए जैसे हल और कुदाल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है।
  • शाम के समय में आप अपने लिए भोजन बना सकते हैं भोजन में आप अपने लिए खीर और पुरी बना सकते हैं।
  • इसके बाद आप दोबारा से अपने घर पर पूजा कर सकते हैं और नाग देवता की कथा को पढ़ सकते हैं।
  • इस तरीके से आप नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

FAQ

नागपंचमी का मतलब क्या होता है?

नाग पंचमी का मतलब होता है पंचमी के दिन नागों की पूजा। भारतवर्ष में हर साल शुक्ल पक्ष के महा में नाग पंचमी मनाई जाती है। नागपंचमी सावन महीने में मनाई जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग भगवान की पूजा की जाती है।

नाग पंचमी के दिन गुड़िया को क्यों पीटा जाता है?

नाग पंचमी के दिन गुड़िया को पीटने की अलग-अलग परंपरा है। पुराणों के अनुसार शिवजी का एक भक्त था जो शिव मंदिर जाया करता था वह रोज शिव जी को दूध चढ़ाया करता था नाग देवता और भक्त के बीच में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई।

एक दिन जब वह भक्त अपनी बहन के साथ मंदिर जाता है तो नाग देवता खुशी के मारे अपने भक्तों के पैर में लिपट जाता है जब बहन यह सब देखती है तो उसे डर लग जाता है। इसके बाद वह लड़की अपने भाई की जान बचाने के लिए उस नाग को मार देती है और लड़की अपने भाई को सारी कहानी बताते हैं तो लोग कहते हैं कि इस लड़की ने नाग देवता को मारा है तो इसे दंड जरूर मिलना चाहिए लेकिन वह गलती भूल से हुई थी इसलिए लड़की के स्थान पर गुड़िया को मानने की परंपरा चालू हो गई।

नाग पंचमी के दिन क्या खाना चाहिए?

नागपंचमी के दिन हमेशा ताजा खाना चाहिए क्योंकि इस दिन आप नाग देवता की पूजा करते हैं और पूजा करने के बाद आप सेवई की खीर, पूरी, सब्जी आदि खा सकते हैं।

नागपंचमी के दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

नाग पंचमी के दिन आपको हल और कुदाल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इस दिन हल और कुदाल का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है क्योंकि इसी दिन नाग देवता की गलती से लग गई थी। माना जाता है कि किस दिन सुई और धागे कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

नाग पंचमी का मेला कहां लगता है?

नाग पंचमी का मेला वाराणसी के नाग कुआं नामक स्थान पर बहुत ही बड़ा मेला लगता है और इस स्थान की अलग-अलग कहानियां प्रचलित है।

नाग पंचमी 2022 में किस तारीख है?

नाग पंचमी 2022 में 2 अगस्त को है। Nag panchami date 2 August Friday 2022

नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है कि बारे में अंतिम शब्द

जैसा कि हम सभी जानते हैं नागपंचमी भारत का एक प्रमुख तैयार और पंचमी है इस दिन पूरे भारत में नाग देवता की पूजा की जाती है बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं जिन्हें नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है और नाग पंचमी की कहानी क्या है के बारे में जानकारी नहीं थी।

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है के बारे में सारी जानकारी पुराणों के अनुसार बताई है।

2022 में नाग पंचमी 2 अगस्त को है। आपको नागपंचमी की हार्दिक बधाइयां।

Disclaimer - स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करना बहुत ही बड़ा जोखिम माना जाता है और महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले आप अपने फाइनेंस एडवाइजर से सलाह ले सकते हैं और इस वेबसाइट पर केवल आपको शिक्षा के उद्देश्य से स्टॉक मार्केट की खबर दी जाती है स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने की सलाह यह वेबसाइट बिल्कुल भी नहीं देती है और ना ही और वेबसाइट SEBI के द्वारा मान्यता प्रदान वेबसाइट है यह केवल एक न्यूज वेबसाइट है।

Leave a Comment