2022 की शेयर मार्केट भविष्यवाणी

 शेयर मार्केट भविष्यवाणी 2022

2021 में शेयर मार्केट काफी मजबूत था। बहुत से इन्वेस्टर इस बात को जानना चाहते हैं 2022 में शेयर मार्केट कैसा रहने वाला है। शेयर मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि 2022 में शेयर मार्केट सकारात्मक रूप दिखाने वाला है पिछले साल की तुलना में इस बार भी सेंसेक्स में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। इन्वेस्टर शॉर्ट टर्म टाइम और लोंग टाइम दोनों में ही इन्वेस्ट कर सकता है। 2022 में बहुत सारी बड़ी कंपनियां शेयर मार्केट में शामिल होने जा रही है।

Nifity का रिकॉर्ड भी 2021 में अच्छा रहा है। 2022 में बहुत सारी ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने अच्छा रिटर्न दिया है जैसे टाटा मोटर्स।


शेयर मार्केट भविष्यवाणी 2022

1 जनवरी 2022 के शुरुआती दिन में भी सेंसेक्स ने अच्छा रिस्पांस दिया 3.22% की बढ़ोतरी 3 जनवरी के प्रथम सप्ताह में सेंसेक्स में देखी गई।

2022 में ग्रीन एनर्जी वाली कंपनियां शेयर मार्केट में अच्छा रिजल्ट दे सकती है क्योंकि लगातार भारत में ग्रीन एनर्जी की डिमांड बढ़ती जा रही है इसके अलावा इंश्योरेंस और होटल सेक्टर वाली कंपनियां भी शेयर मार्केट में अच्छा कर सकती है।

2022 में बाजार में रिस्क

शेयर मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि 2022 में बाजार में रिस्क की संभावना भी देखी जा रही है क्योंकि अमेरिका की टेंपरिंग ग्लोबल इनफ्लेक्शन में ब्याज की दरों में वृद्धि की संभावना देखी जा रही है इसके अलावा आईपीओ में इक्विटी की बढ़ोतरी के कारण एक रिस्क देखा जा रहा है क्योंकि सेकेंडरी बाजार से प्राथमिक बाजार में फंड ट्रांसफर हो जा रहा है जिसके कारण रिस्क का फैक्टर बढ़ता जा रहा है।

2022 में बेस्ट शेयर

2022 में बहुत सारी कंपनियों के ऐसे शेयर हैं जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं जैसे इंश्योरेंस कंपनी, ग्रीन एनर्जी कंपनी, टाटा समूह की कंपनियां, अदानी ग्रुप, होटल सेक्टर से संबंधित कंपनियां।

कोरोनावायरस जैसी महामारी के कारण लोगों में इंश्योरेंस के लिए जागरूकता आई है जिसके कारण इंश्योरेंस कंपनी का बिजनेस बढ़ रहा है।

भारत में ग्रीन एनर्जी की डिमांड ओर ग्रीन एनर्जी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है और जिसके कारण अदानी पावर जैसी कंपनी का बढ़ रहा है।

भारत में होटल सेक्टर में होटल बुकिंग की डिमांड तेजी से बढ़ रही है क्योंकि 2020 और 2021 में लॉकडाउन था जिसके कारण कुछ पाबंदियां लगाई गई थी लेकिन 2022 में उम्मीद की जा रही है होटल सेक्टर का बिजनेस बढ़ सकता है।

ये सभी कंपनियां 2022 में शेयर मार्केट में अच्छा परफॉर्मेंस कर सकती हैं और रिजल्ट दे सकती हैं।

शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना हमेशा एक रिस्क का काम रहता है लेकिन शेयर मार्केट के आंकड़े को देखकर और कंपनी के पूर्व फॉर्मेंस को देखकर कंपनी के आने वाले समय में शेयर प्राइस के बारे में भविष्यवाणी करना भी रिस्क का काम है क्योंकि कभी भी शेयर मार्केट पलटने में देर नहीं लगती। इसलिए कभी भी शेयर मार्केट की भविष्यवाणी को देखकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए बल्कि अपने एक पोर्टफोलियो को देखकर और अपने रिस्क लेने की क्षमता को देखकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना उचित रहता है।

भारत में कोरोनावायरस के समय में भी कई कंपनियां नुकसान में चली गई इसके कारण शेयर मार्केट में भी काफी गिरावट देखी गई। 2022 में ओमीक्रोन जैसी महामारी आने के कारण भी शेयर मार्केट नीचे जा सकता है।

Best Share To Buy Today

2022 में कौन से शेयर में इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए?

शेयर मार्केट में बहुत सारे ऐसे शेयर भी है जो बहुत ही कम रेट में मिल रहे हैं इन शेयर में उन्हीं लोगों को इन्वेस्ट करना चाहिए जो शेयर मार्केट में लंबे टाइम तक रिस्क उठाने की क्षमता रख सकते हैं उन लोग कम शेयर प्राइस  वाली कंपनियों में बिल्कुल इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए जो लंबे टाइम तक रिस्क नहीं उठा सकते।

Leave a Comment